Hindi Language
Khel khel Mai Gyan Barsati Paheliyan
1.तीतर के दो आगे तीतर,
तीतर के दो पीछे तीतर।
आगे तीतर पीछे तीतर,
बोलो कितने तीतर?
उत्तर- तीन
2.पैर नहीं तो नग बन जाए,
सिर न हो तो गर।
यदि कमर कट जाए मेरी,
तो हो जाता हूंँ नर।
उत्तर- नगर
3.पीली हरी हवेली एक,
उसमे बैठे कालूराम ।
पेट साफ करता हूंँ मैं ,
बूझो तो जरा मेरा नाम।
उत्तर- पपीता
4.वन में काटो, वन में छांटो
वन में हुआ हार -श्रृंगार।
एक बार जल में उतरे,
फिर न देखे घर बार।
उत्तर- नौका
Hindi Language
5.अंत नहीं तो फौज समझिए,
आदि नहीं तो बन गया नानी।
देश प्रेम के लिए न्यौछावर,
उसकी बड़ी महान कहानी।
उत्तर- सैनानी
6.दो इंच का मनीराम,
दो गज की पूंछ।
जहांँ चले मनीराम,
वहांँ चले पूंछ ।
उत्तर -सुई-धागा
नील गगन में भरी उड़ान।
यह सबकी आंँखों का तारा,
हम सब करते इसका सम्मान
उत्तर- तिरंगा
Hindi Language
8.धन दौलत से बड़ी है यह,
सब चीजों से ऊपर है यह।
जो पाए इसे पंडित बन जाए,
इसे बिन पाए मूर्ख रह जाए।
उत्तर- विद्या
9.तीन अक्षर का मेरा नाम,
उल्टा सीधा एक समान,
आता हूंँ खाने के काम,
बूझो तो भाई मेरा नाम?
उत्तर -डालडा
10.उजली धरती काले बीज,
हमको देती सुंदर सीख।
उत्तर- पुस्तक
11. वह कौन सी कली है,
जो बागों में नहीं खेलती।
पर घर की दीवारों पर खेलती है।
उत्तर-छिपकली
12.वह कौन सी चीज है जो ,
सभी रात को निकाल कर
सकते हैं
उत्तर-चप्पल,जूते
Hindi Language
13.बचपन में बना वह शासक,
दुश्मनों को मार गिराया ।
पर मोहम्मद गोरी ने धोखा
देकर,
तराईन ताल में पकड़ाया ।
उत्तर-पृथ्वीराज चौहान
14. चुपके से मैं आती हूंँ,
तुमको रोज सुलाती हूंँ।
आहट पाकर सूरज की,
जल्दी से भाग जाती हूंँ।
उत्तर -रात
15.लाल है पर सेब नहीं,
बहादुर है पर सिपाही नहीं।
शास्त्री है पर पंडित नहीं,
जो बताए वह मूर्ख नहीं ।
उत्तर- लाल बहादुर शास्त्री
Hindi Language
16. हाथ- पैर में पड़ी जंजीर,
फिर भी दौड़ लगाती।
टेढ़े -मेढ़े रास्तों से ,
गांँव-गांँव घूमती ।
उत्तर -साइकिल
17.शब्द एक ही ,मतलब दो,
एक भाषा, एक रहने को।
उत्तर -बंगला
18.पेट में अंगुली,
सिर पर पत्थर,
झटपट बताओ
इसका उत्तर।
उत्तर- अंगूठी
19.चार खंभे चलते जाएँ।
सबके आगे अजगर।
पीछे सबके साथ चल रहा,
फिर भी तनिक नहीं है डर।
उत्तर- हाथी
20. पीला-पीला रंग मेरा,
गोल- मटोल शरीर ।
बड़े-बड़े वीरों के दांत,
करो खट्टे महावीर ।
उत्तर- निंबू
21.हरा किला है, लाल महल,
श्वेत- श्याम सब बासी हैं ।
भीतर जल थल में रहते,
बाहर से मजबूती है ।
उत्तर - तरबूज
Hindi Language
22."बा" अक्षर है पहला नाम ,
जल भरने के आऊंँ काम ।
उत्तर -बाल्टी
23.नन्ही कील को ढूंढ निकालूँ,
अजब निराली चीज।
प्लास्टिक को ढूंढ न पाऊंँ,
आती मुझको खींज।
उत्तर -चुंबक
24.बीस मार्च को दिवस मनाते ,
चहक-चहक इठलाऊँ।
दाना- पानी लोग न रखते ,
क्या पीऊंँ, क्या खाऊंँ
उत्तर- गौरैया
25."श"अक्षर पहले है आता,
हर घर की मैं शान बढ़ाता।
उत्तर -शौचालय
26.घर की डाक्टर,
घर की रानी ,
बीच चौक में लगे सुहानी।
उत्तर- तुलसी
27.कांटों से निकले,
फूलों में उलझे,
नाम बताओ ।
तो समस्या सुलझे।
उत्तर - तितली
Hindi Language
28. चुटकी भर डालो मुझे,
बढ़िया सोच विचार ।
कितनी भी हो स्वादिष्ट सब्जी,
मुझ बिन होती बेकार ।
उत्तर -नमक
29.जन्म के बाद आता हूंँ,
मरने के पहले जाता हूंँ,
क्रोध में रगड़ा जाता हूंँ,
भोजन खूब चबाता हूंँ।
उत्तर-दाँत
30. एक शब्द अंग्रेजी का,
दस अक्षर होते जिसमें ।
पाँच व्यंजन है शामिल,
पाँच स्वर भी होते जिसमें।
उत्तर-Precaution
31.प्रथम कटे तो मन बनूँ,
अंत कटे तो मूल्य।
मध्य कटे सुकर्म हो,
ऐसे जीत लूँ सबका दिल ।
उत्तर- दामन
32.मांस नहीं, हड्डी नहीं ,
सिर्फ उंगलियां मेरी ।
नाम बता भाई कौन हूंँ मैं,
जाने अक्ल हम तेरी।
उत्तर -दस्ताने
Hindi Language
33.आंँखे मूंद के खाते हैं,
और खाकर पछताते हैं।
जो कोई पूछे क्या था वो,
तो कहते हुए शर्माते हैं।
उत्तर -धोखा
34.आज यहांँ, कल वहां रहे,
नहीं किसी के पास रुके ।
और रुक जाए किसी के घर,
तो फिर घुमा देता है सर।
उत्तर- पैसा
35.झुकी कमर का बुड्ढा,
जहांँ ठहर जाए।
वहीं पर भाषा रुके,
सवाल उभर जाए।
उत्तर- प्रश्नवाचक चिन्ह(?)
36.तीन अक्षर का मेरा नाम,
उल्टा सीधा एक समान ।
सुभाष चंद्र का मैं हूंँ गांँव ,
जल्दी बताओ मेरा नाम ?
उत्तर -कटक
37.हमने देखा ऐसा बंदर
उछले जो पानी के अंदर।
उत्तर-मेंढक
38.एक चीज है ऐसी भैया,
मुंह खोले बिन खाई जाए।
बिन काटे और बिना चबाए,
खानी पड़े रुलाई आए।
उत्तर -पटाई
39.जन्म हुआ तो हुआ जंगल में,
नाचे पर गहरे जल में |
उत्तर -नौका
Hindi Language
40.चाय गरम है,गरम है पानी,
दूध गर्म घंटे बीते |
चाहे दिन हो, रात हो चाहे,
बड़े मजे से सब पीते |
उत्तर -थरमस
41.बिल्ली की पूँछ हाथ में,
बिल्ली रहे इलाहाबाद में।
उत्तर -पतंग
42.जो तुझमें है, वह उसमें नहीं,
जो झंडे में है ,वो डण्डे में नहीं
उत्तर- "झ"
43.ना तो पंख है, ना तो पैर है,
फिर भी चलती पानी में।
सबको उनकी मंजिल
पहुंचाती,
जिक्र भी आता कहानी में।
उत्तर-नाव
44.एक किले के दो ही द्वार,
जिनके सैनिक लकड़ीदार।
दीवार से टकरा गए,
तो खत्म उनका संसार
उत्तर -माचिस
45.रंग बिरंगी दे हमारी ,
भरे पेट में फाहा ।
जाड़े की कठिन रातों में ,
सब ने मुझको चाहा
उत्तर- रजाई
Hindi Language
46.एक प्लेट में दो अंडा,
एक गरम, एक ठंडा ।
उत्तर- सूरज और चंदा
47.अश्व की सवारी,
भाला ले भारी।
घास की रोटी खाई ,
जारी रखी लड़ाई ।
उत्तर- महाराणा प्रताप
48.इचक दाना बीचक दाना,
दाने ऊपर दाना ।
छज्जे ऊपर मोर नाचे,
लड़का है दीवाना।
उत्तर- अनार
49. पक्षी देखा एक अलबेला ,
पंख बिना उड़ रहा अकेला ।
बांध गले में लंबी डोर ,
नाप रहा अंबर का छोर
उत्तर - पतंग
50.वैसे मैं काला,
जलाओ तो लाल।
फेंको तो सफेद ,
खोलो मेरा भेद।
उत्तर- कोयला
Hindi Language
51.घेरदार है लहंगा उसका,
एक टांग से रहे खड़ी।
सबको उसकी इच्छा होती,
हो बरखा या धूप कड़ी।
उत्तर- छतरी
52.जिसने घर में खुशी मनाई,
मुझे बांधकर करी पिटाई।
मैं जितनी चीखी चिल्लाई
उतनी ही कसकर मार लगाई।
उत्तर- ढोलक
53.दो अक्षर का नाम मेरा,
रोज पड़े दुनिया को काम।
उत्तर -चाकू
54.पानी पीकर हवा उगलता,
गर्मी में आता हूंँ काम।
सर्दी में मेरा नाम न लेना,
अब बता दो मेरा नाम।
उत्तर- कूलर
55.दिखने में मैं सींकिया पहलवान ,
लेकिन गुणों में हूंँ बलवान।
शीतल ,मधुर और तरल रसीला,
गांठदार परिधान ।
उत्तर - गन्ना
Hindi Language
56.रक्त से सना हूंँ,
दो अक्षर का नाम है।
बहादुर के पहले,
जवाहर के बाद,
यह मेरी पहचान है।
उत्तर- लाल
57.पचास और पचीस में क्या अंतर है?
उत्तर -ई की मात्रा
58.एक गिरस्थान ऐसी देखी,
चूल्ला करे ना चक्की।
भर-भर घड़े चासनी रखती,
अपनी धुन की पक्की ।
उत्तर -मधुमक्खी
59बच्चों से प्यार करें,
गुलाब रखे हमेशा ।
प्रथम प्रधानमंत्री बने ,
बताओ कौन है ऐसा?
उत्तर- जवाहरलाल नेहरू
60.हाथ आए तो सौ-सौ काटे,
थक जाए तो पत्थर चाटे।
उत्तर- चाकू
61.अंधेरे में बैठी एक रानी ,
सिर पर है आग,
और तन पर है पानी।
उत्तर- मोमबत्ती
Hindi Language
62.कश्मीर का इतिहास है जिसमें,
ऐसी पुस्तक न्यारी।
कल्हण ने लिखा है जिसको,
याद करे दुनिया सारी ।
उत्तर- राजतरंगिणी
63.तीन अक्षर ऐसे मिल जाएँ।
ऐसे यंत्र का नाम बनाएंँ।
जिससे दूरी घटती जाती,
गुल्लो अपनी मंजिल पाती।
उत्तर -पहिया
64.ऐसा आसन एक अनोखा,
जीवन लंबा करने वाला।
तन -मन अपना स्वस्थ बनाओ ,
नाम बताओ सोनू ,लाला ।
उत्तर -प्राणायाम
65.ऐसे आकाशीय पिंड,
गैस से जो सब बनते।
स्वयं का ऊष्मा प्रकाश है ,
नभ में खूब चमकते।
उत्तर- तारा
66.एक अनोखा है चौपाया,
भारी-भरकम उसकी काया।
नहीं सवारी का कुछ काम
पानी ही है उसका धाम।
उत्तर- दरियाई घोड़ा
67.कहीं जाती है "रेडियम महिला"
मिला दो बार नोबेल सम्मान।
नाम बता दो इस महिला का,
तो समझो मैं तुम्हें बुद्धिमान।
उत्तम -मैडम क्यूरी
Hindi Language
68.ऊपर से कुछ हरा-भरा ,
अंदर से है भरा-भरा ।
छिलके दूर हटा लो जी,
बीज नहीं है खा लो जी।
उत्तर -केला
69.काला हूंँ,मतवाला हूंँ,
और मधुर रस वाला हूंँ।
तीन वर्ण का नाम बना,
मध्य हटा तो जान बना।
उत्तर-जामुन
70.सूर्या है मेरे पिता ,
वर्षा की बूंदे माता ।
झुका धनुष सा मेरा अंग
मेरे कपड़ों में सातों रंग ।
उत्तर -इंद्रधनुष
71.लाल रंग की गेंद,
मोती भरे हजार।
शबनम जैसे चमके,
भीतर से रसदार।
उत्तर -अनार
72.सीधा अगर पढ़ो जो मुझको,
काट-काट खाकर मुस्कुराओ ।
उल्टा अगर पढ़ो तो मिलकर,
रक्षाबंधन पर्व मनाओ।
उत्तर-खीरा
Hindi Language
73.पगड़ी ओढ़े, पगड़ी छोड़ें,
कैसा मुर्दा आया।
पड़ा धरा पर नाच दिखाए,
अजब है इस की काया।
उत्तर -लट्टू
74.गोल-गोल से छोटे फल हम,
जो भी खाए वो माने
खाने लगो,ढेर सारा खा जाओ,
स्वाद बस लोमड़ी जाने।
उत्तर- अंगूर
75.एक मुर्गा आता है,
चल -चलकर रुक जाता है।
चाकू लाओ गर्दन काटो
फिर चलने लग जाता है।
उत्तर- पेन्सिल
76.एक चांँद अठारह तारे,
खेलें मुन्ना-मुन्नी प्यारे।
उत्तर -कैरम
77.एक चीज ऐसी कहलाए,
हर कोई मजबूरी में खाए।
पर कैसी मजबूरी हाय,
खाकर भी भूखा रह जाए।
उत्तर -कसम
78.देश का दिल बना जो,
बसा जमुना किनारे ।
शहर बड़ा अलबेला,
करे सबको इशारे ।
उत्तर- दिल्ली
79.सबको इससे डर लगता,
पर उजियारा इस पे हँसता।
उत्तर -अंधेरा
80.पन्द्रह दिन में हुआ बीमार ,
पन्द्रह दिन का राजकुमार ।
उत्तर- चांँद
Hindi Language
81.अमर जवान ज्योति जलती,
युद्ध स्मारक इसकी पहचान।
भारत के यह दिल में बसता,
जल्दी बताओ इसका नाम।
उत्तर- इंडिया गेट
82.मेरे नाम के दो है मतलब ,
दोनों के हैं अर्थ निराले।
एक अर्थ में सब्जी हूंँ मैं,
एक अर्थ में पालने वाले।
उत्तर- पालक
83.इसने दिया,उसने लिया ,
चलती रही हर बार।
मेरे बिना सूना लागे,
पूरा यह संसार ।
उत्तर -रुपया
84.पहरेदार तुम्हारे घर का,
दिन सोऊँ न रात ।
अंदर बाहर जाते लोग ,
रखते मुझ पर हाथ ।
उत्तर- दरवाजा
85.एक अक्षर का नाम मेरा ,
अंगारे बरसाऊँ।
हवा के साथ आती हूंँ,
बोलो क्या कहलाऊँ।
उत्तर- लू
86.नवाबों का शहर है वो,
तहजीब की पहचान।
गोमती किनारे बसता,
करें सबका सम्मान।
उत्तर -लखनऊ
87.अंत कटे तो कदम रखे ,
मध्य कटे तो डर बन जाऊंँ।
खुद न चल सकूंँ मगर
राही को मंजिल पर पहुंँचाऊँ ।
उत्तर- डगर
88.चार पैर रखती हूंँ,
लेकिन कहीं न जाती हूंँ।
ऑफिस हो या हो संसद
हर जगह फसाद कराती हूंँ।
उत्तर- कुर्सी
Hindi Language
89.मध्य काटकर मली गई,
प्रथम काट कर छली गई।
पानी में रहकर सुख भोगा,
बाहर आकर तली गई।
उत्तर -मछली
90.दो अक्षर की मैं बहना,
उल्टा सीधा एक रहना ।
उत्तर- दीदी
91.चार खड़े, दो अड़े,दो पड़े,
एक-एक के मुंह में दो-दो पड़े।
उत्तर-खाट
92.बाणी में गुण बहुत हैं,
पर मुझसे अच्छा कौन?
सारे झगड़ों को टालूँ
बतलाओ मैं कौन?
उत्तर- मौन
93.सब सोएँ पर यह न सोए
चोर भाई की आंखें रोएँ।
उत्तर- स्ट्रीट लाइट
94.कंप्यूटर का मैं "की"
कहलाता,
मुझसे अक्षर ,अंकन आता।
उत्तर- कीबोर्ड
95.गुलाबी नगर सदियों से,
सबके मन को भाता ।
हवामहल के कारण ही,
वह पहचाना जाता ।
उत्तर- जयपुर
Hindi Language
96.कद लंबा और रूप गोल है,
आए काम जब आती रात।
रोती जलती खड़ी-खड़ी,
कभी न पूछे कोई बात
उत्तर -मोमबत्ती
97.दादी नानी का यह धन,
बच्चों का खुश कर दे मन ।
उत्तर- कहानी
98.काली-काली एक चुनरिया
जगमग -जगमग मोती ।
आ सजती धरती के ऊपर
जब सारी दुनिया सोती।
उत्तर -तारों भरा अकाश
99.बापू के नाम से हुई,
इस शहर की पहचान।
गुजरात की राजधानी,
नगर है बड़ा महान ।
उत्तर- गांधीनगर
Hindi Language
100.वह कौन-सा जीव है,
जो हर चीज का स्वाद जीभ
से नहीं अपने पैरों से लेती है?
उत्तर- तितली
101.दो अक्षर का मेरा नाम,
आता हूंँ खाने के काम।
उल्टा लिखकर नाच दिखाऊँ,
फिर क्यों अपना नाम छिपाऊँ?
उत्तर -चना
102.पांँच अक्षर का मेरा नाम,
उल्टा सीधा एक समान।
दक्षिण भारत में रहती हूंँ,
बोलो तो मैं कैसी हूंँ?
उत्तर- मलयालम
103.पवित्र प्यार का चिन्ह हूंँ मैं,
गैरों को बना लूंँ अपना।
उल्टा कर दो सब्जी हूंँ,
खा सकते हो मुझे कच्चा।
उत्तर- राखी
104.प्रथम काटकर "गाली" है ,
उसकी मां भी "काली" है।
फिर भी भारतवासी है,
अपना प्यारा साथी है।
उत्तर -बंगाली
Hindi Language
105.उल्टा कर दो रंग भरूं,
सीधा रखो मैं फल हूंँ।
बीमारों का दोस्त हूंँ मैं,
देता उन्हें बहुत बल हूंँ।
उत्तर -चीकू
106.मोटी घनी पूंछ पीठ पर
काली-काली रेखा है।
दोनों हाथों में उसको मैंने
फल खाते देखा है ।
उत्तर -गिलहरी
Hindi Language
107.धूप देख मैं आ जाऊँ,
छाँव देख शर्मा जाऊँ,
जब हवा करे मुझे स्पर्श,
मैं उसमे समा जाऊँ,
बताओ बताओ कौन हूँ मैं
उत्तर-पसीना
108.छोटा सा है उसका पेट,
लेता सारा जगत समेट,
चार अक्षर का उसका नाम,
कहानी – कविता भी करता हमको भेंट।
उत्तर- अखबार
109.एक फूल यहां खिला,
एक खिला कोलकाता,
अजब अजूबा हमने देखा,
पत्ते के ऊपर पत्ता
उत्तर- पत्तागोभी
110.एक मुर्गा आता है,
चल-चलकर रुक जाता है,
चाकू लाओ गर्दन काटे,
फिर चलने लग जाता है?
उत्तर- पेंसिल
Hindi Language
111.मेरे पास गला है,
पर सिर नहीं,
मेरे बाजु है पर हाँथ नहीं,
बताइये मैं कौन हूँ?
उत्तर- शर्ट
112.है पानी का मेरा चोला
हूँ सफेद आलू-सा गोला,
कहीं उलट यदि मुझको पाओ,
लाओ-लाओ कहते जाओ।
उत्तर- ओला
113.जेब में रहता हूं हरदम,
हर कोई मुझको जाने,
बात कराता दूर-दूर की,
हर कोई मुझको माने,
कोई मेरा नाम पुकारे,
तब गाता हूं मैं गाने।
उत्तर- मोबाइल
114.एक नार का सस्ता रेट,
लम्बी गर्दन मोटा पेट,
पहले अपना पेट भरे,
फिर सबको शीतल करे?
उत्तर- सुराही
Hindi Language
115.बीसों का सर काट लिया,
ना मारा ना ख़ून किया
बताओ कौन हूँ मैं?
उत्तर- नाखून
116.एक टान्ग पर खडी रहू मे,
एक जगह पर अडी रहू मे,
अन्धियारे को दूर भगाऊ,
धीरे धीरे गलती जाऊ..
उत्तर-मोमबत्ती
117.चार खम्भो पर चलता हे,
हरे भरे पर पलता हे,
बडे पात से उसके कान,
दूर से कोई ले पहचान..
उत्तर-हाथी
118.दो अक्षर का मेरा नाम,
मेरे बिन न चलता काम,
रंगहीन हूँ स्वादहीन हूँ,
हरदम आता हूँ मैं काम।
उत्तर-पानी
119.मध्य कटे तो बाण बने,
आदि कटे तो गीला,
तीनों अक्षर साथ रहें,
तो पक्षी बने रंगीला।
उत्तर-तीतर
120.बीमार नहीं रहती वो
फिर भी खाती है गोली,
बच्चे बूढ़े डर जाते है,
सुन कर इसकी बोली।
उत्तर-बंदूक
121.ऐसे कौन सा फल है,
जो मीठा होने के बाद भी,
किसी बाज़ार में नहीं बिकता।
उत्तर- सबर का फल
122.वह कौन है जो गूंगा,
बहरा और अंधा है
पर बोलता हमेशा सच है?
उत्तर-आईना
Hindi Language

0 टिप्पणियाँ